{"_id":"6a8dfac2a03b84b5940d9de7","slug":"youth-tests-positive-in-dope-test-in-mohali-case-registered-under-ndps-act-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2185-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में युवक डोप टेस्ट में पॉजिटिव, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में युवक डोप टेस्ट में पॉजिटिव, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। आईटी सिटी थाना पुलिस ने नशे की हालत में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। डोप टेस्ट में उसके शरीर में मॉर्फिन, ट्रामाडोल और बेंजोडायजेपिन की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी अजय कुमार (28) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की रात एएसआई संजय कुमार गश्त कर रहे थे। गांव रुड़का के पास उन्हें एक युवक नशे में दिखा। पूछताछ में उसकी पहचान जगतपुरा निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। तलाशी में कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। हालांकि, पुलिस को युवक के नशे में होने का संदेह था। उसे सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले जाकर डोप टेस्ट करवाया गया। अस्पताल की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया।