फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth riding Activa tried to snatch mobile phone from cycle racer, saved from falling

Mohali News: एक्टिवा सवार युवकों ने साइकिल रेसर से झपटना चाहा मोबाइल फोन, गिरने से बचा

Thu, 25 Jul 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Youth riding Activa tried to snatch mobile phone from cycle racer, saved from falling
लांडरां/बनूड़। नजदीकी गांव मनौली सूरत के पास एक्टिवा सवार दो झपटमारों ने एक साइकिल रेसर का मोबाइल फोन झपटना चाह, लेकिन जमीन पर गिरने से उसका मोबाइल बच गया। पीड़ित साइकिल रेसर रूपेश कुमार बाली ने बताया कि उन्हें साइकिल चलाने का शौक है और वह पिछले 809 दिनों से रोजाना 100 किमी से ज्यादा साइकिल चला रहे हैं। इन दिनों उन्होंने एक लाख 9 हजार 723 किमी की दूरी तय की है। मंगलवार शाम जब वह लालड़ू से बनूड़ की लिंक रोड पर गांव मनौली सूरत के पास पहुंचे तो उन्हें मोबाइल फोन कॉल पर किसी का फोन आया। जब वह रुक कर बात करने लगे तो बिना नंबर की एक्टिवा पर दो झपटमार तेजी से आए और उनका मोबाइल फोन झपटना चाहा। लेकिन उनका हाथ लगने से मोबाइल जमीन पर गिर गया और झपटमार भाग गए। रूपेश बाली ने बताया कि उनका मोबाइल जमीन पर गिरने से बच गया है। उनके मोबाइल में साइक्लिंग के सफर का पूरा डाटा है, जो बेहद कीमती है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे झपटमारों पर नकेल कसने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed