{"_id":"5e5042038ebc3ef3863ca0c0","slug":"youth-killed-in-road-accident-case-filed-against-itbp-driver-mohali-news-pkl3672631113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, आईटीबीपी के ड्राइवर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, आईटीबीपी के ड्राइवर पर केस दर्ज
विज्ञापन
सड़क हादसे में अकाली दल यूथ विंग अमृतसर के प्रधान की मौत
आईटीबीपी की गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
कुराली। कुराली-सिसवां रोड पर गांव दुसारने के नजदीक हुए एक सड़क हादसे में अकाली दल यूथ विंग अमृतसर के प्रधान की मौत हो गई है। मृतक नौजवान रणजोध सिंह गांव खैरपुर का रहने वाला था। रणजोध का गांव खैरपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया है और पुलिस ने इस संबंधी केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक 28 साल का रणजोध सिंह से अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव खैरपुर के लिए वापिस सिसवां रोड पर जा रहा था। इसी दौरान गांव दुसारना पुल को पार करने के बाद जैसे ही उसका मोटर साइकिल घुमावदार मोड़ पर पहुंचा तो पहले से ही सडक पर खडी आईटीबीपी की गाड़ी रात का अंधेरा होने कारण उसको दिखाई नहीं दी और उसका मोटर साइकिल गाड़ी से टकरा गया। पगड़ी पहने होने के बावजूद इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी और उसको तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने कारण उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंधी पुलिस ने आईटीबीपी की गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक का गांव खैरपुर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक रणजोध सिंह गांव की सरपंच सुखविन्द्र कौर का पुत्र था और अगले महीने मार्च में ही उसकी शादी होनी थी।
फोटो मृतक नौजवान रणजोध सिंह की फाइल फोटो।
छाया : अजय। फोटो नंबर : एमएचएल-83
-------------------------------------------------------