फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man's leg got amputated in bogie at railway station

Mohali News: रेलवे स्टेशन पर बोगी में आया युवक का पैर, टांग कटी

Tue, 26 Sep 2023 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Young man's leg got amputated in bogie at railway station
मोहाली। रेलवे स्टेशन पर रेल से उतर रहे एक युवक का पैर बोगी में फंस गया, जिससे उसकी टांग कट गई। पीड़ित की पहचान सोहेल के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने उसे इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह पौने 12 बजे हुए। जब पश्चिम एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो युवक ने चलती रेल से उतरने की कोशिश की। उतरते समय उसका पांव बोगी और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया और वह गिर गया। उसकी टांग कट गई, उसका काफी खून बह गया जिसे रेलवे पुलिस इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गई। पीड़ित की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, वह कुछ भी कहने-सुनने की हालत में नहीं है, इसलिए उसके नाम-पते की जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed