{"_id":"6595c0254a6268df65026199","slug":"young-man-surrounded-and-attacked-incident-captured-on-camera-mohali-news-c-71-1-mli1001-10079-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: युवक को घेरकर किया हमला, कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: युवक को घेरकर किया हमला, कैमरे में कैद हुई वारदात
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव ईसापुर गांव के एक परिवार ने गांव में रहने वाले परिवार पर घेरकर हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में मां-बेटा घायल हो गए। इनका पिछले पांच दिन से डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार का आरोप है कि हमले की सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
उधर, थानाध्यक्ष अजितेश कौशल ने बताया कि मारपीट में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल में भर्ती 23 वर्षीय दविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि 29 दिसंबर को जब वह घर जा रहा था तो उसी के गांव में रहने वाले एक परिवार के 8-10 सदस्यों ने उस पर लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बचाने आए उसके माता-पिता पर भी उसने हमला कर दिया। हमले में उसके साथ उसकी मां मनदीप कौर भी घायल हो गईं। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है जिसे जांच अधिकारी को दे दिया गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि हमलावर किस तरह उन पर हमला कर रहे हैं। आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
इस मामले को लेकर उनके परिजन एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया से भी मिल चुके हैं, जिन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में बात करने पर पुलिस प्रमुख ने कहा कि जांच अधिकारी को जल्द से जल्द कानून के मुताबिक कार्रवाई करने को कहा गया है। दूसरे पक्ष की महिला भी घायल है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक ने बताया कि हमलावर पक्ष का उसके चाचा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उस पर हमला किया गया। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल हैं।