फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man sentenced to one year imprisonment in check bounce case

Mohali News: चेक बाउंस मामले में युवक को एक साल की कैद

Fri, 19 Jan 2024 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Young man sentenced to one year imprisonment in check bounce case
पंचकूला। चेक बाउंस के मामले में जिला अदालत ने एक युवक को दोषी करार देकर एक साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही चेक की रकम एक लाख रुपये डेढ़ गुना कीमत के साथ दो माह में लौटाने के आदेश दिए हैं। दोषी की पहचान राम चंदर निवासी सेक्टर-26 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता पन्नो उर्फ पन्नू ने दोषी के खिलाफ जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था। पन्नो उर्फ पन्नू ने राम चंदर के खिलाफ जिला अदालत में दायर की शिकायत में बताया था कि राम चंदर ने जरूरत पड़ने पर उससे 6 अप्रैल 2015 को एक लाख रुपये लिए थे। दोषी ने कुछ समय में उसे रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था। रुपये लौटाने के लिए उसे 8 जून 2018 को एक लाख रुपये का चेक दिया था। शिकायतकर्ता ने जब चेक बैंक में लगाया तो वह खाता ब्लॉक होने की वजह से बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने दोषी को लीगल नोटिस भेजा था। इसके बाद उसके खिलाफ जिला अदालत में चेक बाउंस का केस फाइल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed