फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man returning home at night attacked with sharp weapon, got eight stitches on his head

Mohali News: रात को घर लौट रहे युवक पर तेजधार हथियार से हमला, सिर पर लगे आठ टांके

Wed, 29 Jan 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Young man returning home at night attacked with sharp weapon, got eight stitches on his head
जीरकपुर। सोमवार रात करीब पौने 11 बजे दो बाइक पर सवार छह लुटेरों ने पैदल जा रहे एक युवक पर दातर से हमला करके लूट लिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गय और उसके सिर में आठ टांके लगे हैं। लुटेरे उससे मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और पर्स, जिसमें करीब तीन हजार रुपये थे और जरूरी कागजात ले गए हैं। घायल की पहचान शुभम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल के भाई ने उसे जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और इसके बाद पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा दी थी। शुभम के भाई सौरव ने बताया कि शुभम चंडीगढ़ सेक्टर-17 में बजाज फाइनेंस में काम करता है। सोमवार की रात दफ्तर से दोस्त के साथ वापस आ रहा था। दोस्त ने शुभम को पटियाला रोड पर गुरुद्वारे के नजदीक उतार दिया था। इसके बाद शुभम पैदल घर आ रहा था। गुरुद्वारे की दीवार के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइक पर छह युवक आए उनके हाथों में दातर और लोहे के हथियार थे। अंधेरे में उन्होंने उसे घेर लिया और दातर से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उससे उक्त सामान लूटकर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed