फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   young man living together in the flat did obscene acts

फ्लैट में साथ रह रहे युवक ने नशे में की अश्लील हरकतें

Sat, 25 Jun 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
young man living together in the flat did obscene acts
खरड़। एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अश्लील हरकतें और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। युवती का विश्वास जीतकर पहले वह फ्लैट में रहने लगा। इसके 15 दिन बाद उसने नशे में अश्लील हरकतें करते हुए हुल्लड़बाजी की।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को शिकायत देकर युवक पर आरोप लगाया कि तरुण डागर को वह पहले से जानती है। वह खरड़ में नौकरी करता है। तीन महीने पहले उसने कहा कि वह खरड़ में किराए पर फ्लैट लेना चाहता है परंतु उसे किराए पर कोई फ्लैट नहीं मिल रहा है। यदि वह अनुमति दे तो वह कुछ दिन उसके फ्लैट में रहना चाहता है। आरोपी पर विश्वास करके उसे अपने फ्लैट में रहने के लिए कह दिया। लगभग 15 दिन बाद आरोपी शराब पीकर आया और अश्लील हरकतें करने के साथ हुल्लड़बाजी करने लगा। जब उसने युवक को फ्लैट छोड़ने के लिए कहा, तब आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता लड़की ने सारी बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद उसे फ्लैट से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed