फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man hit by motorcycle, got four stitches on his head

Mohali News: युवक को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, सिर पर लगे चार टांके

Thu, 26 Sep 2024 12:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Young man hit by motorcycle, got four stitches on his head
मोहाली। गांव शाहीमाजरा लाइट पॉइंट पर तेज मोटरसाइकिल सवार ने पैदल सड़क पार करते युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक के सिर से काफी खून बहने लगा और उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसके सिर पर चार टांके लगे हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने सूचना पुलिस को दे दी है। फेज-5 निवासी शुभम गोयल ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब पौने 12 बजे गांव शाहीमाजरा में सामान लेने के लिए जा रहा था। जब वह फेज-5 की सड़क से शाहीमाजरा की ओर जा रहा था, तभी दायीं तरफ से आई एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार भी वहीं गिर गया और शुभम भी सड़क किनारे जा गिरा। उसके सिर और हाथ पैर से काफी खून बह रहा था। यह देख मोटरसाइकिल चालक खड़ा हुआ और अपनी मोटरसाइकिल उठाकर वहां से फरार हो गया। बाद में राहगीरों ने घायल के परिजनों को फोन कर मौके पर बुलाया, जिन्होंने उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed