फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man commits suicide by hanging himself

Mohali News: नौजवान ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 12 Feb 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself
डेराबस्सी। त्रिवेणी कैंप निवासी एक 39 वर्षीय नौजवान ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक ने अपने पीछे विधवा पत्नी व दो बच्चों को छोड़ दिया है। पुलिस को मृतक से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी खुदकुशी की जिम्मेदारी अपनी पत्नी व ससुराल परिवार पर डाली है। मृतक निजी तौर पर अकाउंट का काम करता था।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए मृतक की माता सुनीता निवासी त्रिवेड़ी कैंप ने बताया कि उसके बेटे का पहला विवाह हो चुका था, लेकिन तलाक हो गया था। इसके बाद उसने दूसरा विवाह किया था। उसकी पत्नी का भी यह दूसरा विवाह था, जिसका पहला विवाह तलाक के बाद समाप्त हो गया था। करीब दस साल पहले दोनों का विवाह हुआ था। विवाह के बाद उनके दो बच्चे हुए- आठ साल का बड़ा बेटा और छह साल की छोटी बेटी।
विज्ञापन

मृतक की माता ने बताया कि विवाह के बाद उसकी बहू उसके बेटे को बहुत तंग करती थी। घर में कलह रहने के कारण लड़का अपनी पत्नी व बच्चों के साथ चार महीनों से सिल्वर सिटी थीम्स सोसाइटी में रह रहा था। इस कारण वह परेशान होकर शराब भी पी रहा था। कल भी उसकी पत्नी ने खूब कलह किया, जिसके कारण परेशान होकर आज तड़के उसने अपने सिल्वर सिटी वाले घर में गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी ने तड़के छह बजे उसकी लाश फंदे के साथ लटकती देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी व ससुराल का परिवार उसे तंग-परेशान करता था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। मुबारकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed