फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man attacked with sharp weapon, absconded with car and mobile

Mohali News: युवक पर तेजधार हथियार से हमला, गाड़ी-मोबाइल लेकर हुए फरार

Fri, 16 Feb 2024 04:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with sharp weapon, absconded with car and mobile
मोहाली। रंजिश के चलते चार युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी और फोन छीन लिया। शुरुआती जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। संबंधित घटना सेक्टर-82 में घटी। हमलावरों ने युवक के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया, जिसके चलते उसके सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन

घायल को उसके परिजनों ने मोहाली फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संबंधित घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। हमले में घायल अजय कुमार ने बताया कि बुधवार शाम वह जब सेक्टर-82 में अपनी कार में किसी काम से जा रहा था। पीछे से एक तेज रफ्तार कार में चार युवक आए, जिनकी उससे पुरानी रंजिश थी। उन्होंने अपनी कार उसकी कार के आगे लगा दी। इसके बाद हमलावरों ने अजय को गाड़ी से बाहर निकाल कर मारपीट की। हमलावरों के हाथों में डंडे और तेजधार हथियार भी थे। पीड़ित ने व्यक्तिगत कारणों से आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की है।
विज्ञापन

हमलावरों ने अजय की जेब से फोन निकाल लिया और उसकी गाड़ी की चाबी मांगने लगे। जब उसने मना किया तो एक युवक ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किया जिससे उसके सिर काफी खून बहने लगा। इसके बाद उन्होंने अजय से जबरन गाड़ी की चाबी छीन ली और उसे वहीं सड़क पर धक्का देकर भाग निकले। इसके बाद जैसे तैसे लोगों की मदद से घायल ने परिवार वालों को पूरी वारदात के बारे में बताया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल भर्ती कराया। जहां उसके सिर पर दो टांके लगे हैं। डॉक्टर ने परिवार के कहने पर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed