Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   You denied tickets to the incumbent MLAs from Kharar and Chamkaur Sahib.

Mohali News: आप ने खरड़-चमकौर साहिब से मौजूदा विधायकों के टिकट काटे

Fri, 13 Nov 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
You denied tickets to the incumbent MLAs from Kharar and Chamkaur Sahib.
इन टिकटों की घोषणा के बाद दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में खरड़ और श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा विधायकों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। पार्टी ने खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान की जगह निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी परमिंदर सिंह गोल्डी को टिकट दिया है। इसी तरह, श्री चमकौर साहिब से विधायक डॉक्टर चरणजीत सिंह चन्नी के स्थान पर प्रभारी जसवीर सिंह गढ़ी को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने पहले ही इन दोनों क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी थी। इससे राजनीतिक गलियारों में बदलाव की अटकलें तेज हो गई थीं। अब उम्मीदवारों की घोषणा से यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी ने संगठनात्मक चेहरों पर भरोसा जताया है। इन टिकटों की घोषणा के बाद दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। खरड़ में परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्रभारी बनने के बाद लोगों से संपर्क बढ़ाया था। वे लगातार विकास कार्यों और अन्य कार्यक्रमों में सक्रिय रहे थे। श्री चमकौर साहिब में जसवीर सिंह गढ़ी ने अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयास किए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को राजनीतिक रूप से घेरने की कोशिश भी की थी। खरड़ की मौजूदा विधायिका अनमोल गगन मान से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed