फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wrong guidance on board on Kharar-Chandigarh flyover

खरड़-चंडीगढ़ फ्लाईओवर पर लगे बोर्ड कर रहे गलत मार्गदर्शन

Fri, 19 Mar 2021 01:52 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Wrong guidance on board on Kharar-Chandigarh flyover
सड़क किनारे लगा साइन बोर्ड। - फोटो : ????
खरड़। खरड़-चंडीगढ़ फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाने के बाद इस फ्लाईओवर को यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। यहां रोजाना लगने वाले यातायात जाम से भी वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। लेकिन, नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से अलग-अलग जगहों पर वाहन चालकों के मार्गदर्शन के लिए लगाए गए साइन बोर्डों पर जो शहरों के नाम लिखकर दिशा दिखाई गई है वह गलत हैं। खरड़-कुराली हाईवे पर स्थित खानपुर टी-प्वाइंट बनता है, उससे कुराली और खरड़-चंडीगढ़ हाईवे की स्लिप रोड पर खरड़, चंडीगढ़ दर्शाता हुआ बोर्ड लगाया गया है। जिस पर चंडीगढ़ को जाने का निशान लगाया गया है, जबकि यहां पर चंडीगढ़ जाने के लिए फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ने का निशान लगना चाहिए था। इस देखकर वाहन चालक धोखे से लुधियाना के लिए आगे चले जाते हैं, जबकि खरड़ से कुराली-रोपड़ के पीछे देसूमाजरा या बलौंगी से ही फ्लाईओवर या फिर एसडीएम कांप्लेक्स के आगे बनीं स्लिप रोड से होकर खानपुर टी-प्वाइंट से फ्लाईओवर पर चढ़ना पड़ता है। इसी तरह खरड़ से रोपड़, लुेधियाना को जाने वाले वाहन आते हैं, इन्हें भी खानपुर टी-प्वाइंट पर लगा बड़ा दिशा दर्शाता बोर्ड भी वाहन चालकों को गलत रास्ते पर मोड़ देता है, क्योंकि लुधियाना की ओर जाने वाले को रूप नगर की ओर इशारा और रूप नगर जाने वाले को लुधियाना की ओर इशारा करता बोर्ड लगाया हुआ है जो कि बिलकुल गलत है।
विज्ञापन

यहां गलत बोर्ड लगे होने के कारण वाहन चालकों को कई बार गलत दिशा में जाने पर कई किलोमीटर कर रास्ता तय करके वापस आना पड़ता है। इस मामले को लेकर गांव खानपुर के निवासी हरजीत सिंह खानपुर, हरसिमरन सिंह बिन्नीं, कुलवंत सिंह त्रिपड़ी, परमप्रीत सिंह, सरदारा सिंह सैनी, रणजीत सिंह, दलजीत सिंह, निर्मल सिंह, पूर्व पार्षद रोशन लाल आदि ने सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मांग की है कि शहरों के नाम दर्शाते यह गलत तरीके से लगाए गए बोर्ड जल्द ठीक करवाए जाएं, जिससे वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed