फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   world malaria day, summer season, summer disease, mohali health deptt, mohali, health

विश्व मलेरिया दिवसः समागम में बताया, मच्छरों से कैसे करें बचाव?

Tue, 26 Apr 2016 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 26 Apr 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
world malaria day, summer season, summer disease, mohali health deptt, mohali, health
इलाज - फोटो : demo pic
मोहाली के फेस-3बी वन में सेहत विभाग ने विश्व मलेरिया दिवस पर समागम करवाया, जिसमें मच्छरों से बचने के टिप्स दिए गए। डॉ. अवतार सिंह ने बताया मलेरिया फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और रात के समय काटता है। इस रोग की रोकथाम के लिए घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास पानी का ठहराव न हो इसका प्रबंध करें। दिन के समय शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने और रात को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी तेज बुखार होता है तो तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में संपर्क करें। वहां डेंगू और मलेरिया के टेस्ट मुफ्त होते हैं। इस मौके पर सरकारी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल डीपी धीर, एसआई निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह धनोआ, शिव कुमार और सेहत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed