फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Workers were held hostage in the judge's residence and attacked with rods.

Mohali News: डेराबस्सी में कुल 162 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए

Sun, 17 May 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Workers were held hostage in the judge's residence and attacked with rods.
डेराबस्सी। नगर काउंसिल चुनावों के अंतिम दिन 158 उम्मीदवारों ने एसडीएम कम रिटर्निंग अधिकारी अमित गुप्ता के पास नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले चार स्वतंत्र उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। इस तरह डेराबस्सी में अब कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्य उम्मीदवारों के प्रतिद्वंद्वी आवेदक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


आज सभी दलों के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। कांग्रेस के उम्मीदवारों ने हलका इंचार्ज दीपिंदर सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। अकाली दल ने पूर्व हलका विधायक एनके शर्मा की अगुवाई में नामांकन दाखिल किए। भाजपा के नामांकन भरते समय गुटबंदी देखने को मिली और भाजपा नेताओं ने अलग-अलग गुटों में जाकर नामांकन कराए। भाजपा के पूर्व नगर प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी ने भाजपा नेता संजीव खन्ना व एसएमएस संधू की अगुवाई में नामांकन कराए। इसी तरह भाजपा नेता मुकेश गांधी और उनकी पत्नी ज्योति गांधी ने वार्ड नंबर 15 और 14 से, तथा वार्ड नंबर 13 से भाजपा नेता मास्टर विपन थमन की पत्नी अनिता थमन व निर्मल सिंह निम्मा ने गुरदर्शन सिंह सैनी के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन


भाजपा ने कुल 19 वार्डों में से 17 वार्डों में नामांकन दाखिल किए हैं। जबकि वार्ड नंबर 17 और 19 में किसी भी वार्ड से उम्मीदवार नहीं खड़े हुए।

कांग्रेस में टिकट आवंटन को लेकर गुटबंदी सामने आई। उम्मीद थी कि डेराबस्सी में सभी टिकट कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपिंदर सिंह ढिल्लो ही देंगे, लेकिन तीन टिकट वार्ड नंबर 13, 15 और 9 में कांग्रेस के नेता अमित बावा अपने उम्मीदवारों को टिकट दिलाने में सफल रहे। वार्ड नंबर 9 में दीपिंदर सिंह ढिल्लो के गुट से संबंधित कांग्रेस के पूर्व काउंसलर रामदेव शर्मा के परिवार की टिकट कटने पर पहले उन्होंने विरोध स्वरूप स्वतंत्र उम्मीदवार का नामांकन करवा दिया था। इसके बाद यह परिवार पूर्व विधायक एनके शर्मा के नेतृत्व में अकाली दल में शामिल हो गया। अकाली दल ने वार्ड नंबर 9 में रामदेव शर्मा के परिवार की उम्मीदवार नूह एकता शर्मा का अपना प्रत्याशी बनाकर नामांकन करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह आम आदमी पार्टी की ओर से कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किए गए। नगर काउंसिल की पूर्व प्रधान आशू उपनेजा और उनके पति नरेश उपनेजा ने अलग-अलग वार्डों से वार्ड 15 व 14 में नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed