{"_id":"6a35afe72da29b86e4029f0d","slug":"worker-dies-of-electrocution-in-aerocity-protest-held-over-negligence-mohali-news-c-71-1-mli1010-143824-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एरोसिटी में करंट लगने से मजदूर की मौत, लापरवाही पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एरोसिटी में करंट लगने से मजदूर की मौत, लापरवाही पर प्रदर्शन
विज्ञापन
मोहाली। एरोसिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने विभागीय लापरवाही को मौत का कारण बताकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह बिहार का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 40 से 42 वर्ष थी।
शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पार्षद हरविंदर सिंह और स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से कई स्ट्रीट लाइटों के पास नंगी बिजली की तार और खराब फिटिंग थी। उनका कहना है कि इस संबंध में विभाग को कई बार शिकायतें दी गई थीं। लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। पार्षद ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया था। यदि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो एक जान बचाई जा सकती थी।
सार्वजनिक सुरक्षा पर सवाल
हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर बिजली व्यवस्था की अनदेखी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि खुले तार और खराब विद्युत ढांचा आम लोगों की जान के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही को गंभीर बताया है। लोगों ने एयरो सिटी के सभी ब्लॉकों में स्ट्रीट लाइटों, बिजली के खंभों और कनेक्शनों की व्यापक जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है। निवासियों का कहना है कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इससे भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सकेगा।
इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। - अमन कंबोज, एसएचओ थाना आईटी सिटी