फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Worker dies after falling from 18 feet factory roof

Mohali News: फैक्ट्री की 18 फीट छत्त से गिरकर वर्कर की मौत

Sun, 04 Feb 2024 04:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from 18 feet factory roof
लालड़ू। गांव सरसीणी स्थित टीसी कंपनी की करीब 18 फीट ऊंची छत पर काम कर रहे 49 वर्षीय वर्कर की नीचे गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पहचान नैब सिंह पुत्र बचना राम निवासी वार्ड नंबर-3 लालड़ू के तौर पर बताई है। जांच अधिकारी एएसआई निर्भय सिंह ने बताया कि मृतक नैब सिंह उक्त कंपनी में पिछले 7-8 साल से काम कर रहा था। वह शुक्रवार को कंपनी की करीब 18 फीट ऊंची छत्त पर कार्य कर रहा था कि अचानक नैब सिंह को चक्कर आ जाने से वही नीचे पक्की जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुंरत अंबाला के एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे सोनू के बयान पर सीआरपीसी की धारा-174 के तहत केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed