फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Work started in tehsils, employees returned after 20 days

मोहाली : हड़ताल खत्म... जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स और तहसीलों में शुरू हुआ काम, 20 दिन बाद लौटे मुलाजिम

Fri, 11 Jun 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Work started in tehsils, employees returned after 20 days
मोहाली। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स समेत सभी तहसीलों में वीरवार को काम शुरू हो गया। बीस दिन से हड़ताल पर चल रहे मुलाजिम काम पर वापस लौट आ गए हैं। मुलाजिमों का कहना है कि लोगों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने काम पर आने का फैसला लिया है। अगर तय समय में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मुलाजिम फिर से हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान एक तरफ जहां लोगों का काम रुकेगा। वही, रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान लोगों का होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक तहसील में काम शुरू होने पर वीरवार को प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों का काम भी शुरू हो गया, इसलिए काफी संख्या में लोग अपनी-अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंचे हुए थे। इसके अलावा अन्य शाखाओं में काम चलता रहा है। हालांकि मुलाजिमों की हड़ताल होने के चलते काफी काम अधूरा पड़ा है। अधिकारी पूरा दिन अपने काम में डटे रहे। यूनियन के स्टेट चेयरमैन ओमप्रकाश ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए मान गई है। सरकार की ओर से कुछ समय मांगा गया है। सभी तरह के काम सामान्य रूप से शुरू हो गए हैं। लेकिन अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो कर्मचारी फिर से अपनी रणनीति बनाएंगे। कर्मचारियों की मुख्य मांग पंजाब भर के सभी डीसी, एसडीएम और रजिस्ट्रार कार्यालयों में स्टाफ की कमी को पूरा करने, सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-1, 2 और सीनियर असिस्टेंट को प्रमोशन देने, नायब तहसीलदारों का कोटा बढ़ाने, 1 जनवरी 2004 के बाद जो भी कर्मचारी भर्ती हुए हैं उन सभी को पेंशन का लाभ देने, चार साल से पेंडिंग महंगाई भत्ते को जारी करवाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed