फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Work on installation of tube well started in Singha Devi at a cost of Rs 50 lakh.

Mohali News: सिंघा देवी में 50 लाख की लागत से ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू

Thu, 11 Jan 2024 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Work on installation of tube well started in Singha Devi at a cost of Rs 50 lakh.
नयागांव। इलाके के सिंघा देवी के लोगों की कई वर्षों से पीने के पानी की मांग की थी। वहां के रहने वाले स्थानीय निवासियों ने पानी न मिलने की वजह से परिषद के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किए थे, तब परिषद ने कहा था कि उनके पास ट्यूबवेल लगाने के लिए जगह नहीं है। इसके बाद गांव नाडा के वार्ड नंबर के पार्षद हरमेश नट्टू ने अपने ही गांव के लखविंदर और ठाठ राम से जगह देने की विनती की थी। इसके बाद उन्होंने दो-दो मरले के प्लाॅट अलग-अलग जगह पर ट्यूबवेल लगाने के लिए दान दी थी। इसके बाद पार्षद ने परिषद से 50 लाख रुपये का प्रस्ताव पास करवाया। इसके चलते अब ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू करवाया गया। सिंघा देवी में रहने वाली चंपा ने बताया कि उनके इलाके की गृहिणियां पिछले दो वर्षों से पानी की किल्लत से जूझ रही थी। उन्होंने पानी की लड़ाई के लिए महिलाओं की मंडली तैयार की थीं जिनमे शंकुतला देवी, रुकमणी, सीमा देवी, सुनीता, कुलवंत कौर, शीला देवी, मालती देवी आदि थीं। जिन्होंने पानी के लिए सीएम की कोठी और इलाके की विधायक से लेकर नयागांव के जलदाय विभाग के कई चक्कर काटे थे। अब पानी के नए ट्यूबवेल लगाने के काम शुरू होने पर इलाके की गृहिणियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed