{"_id":"6691bbaa15e0753f0c0163c4","slug":"women-protested-against-the-construction-of-boundary-wall-mohali-news-c-71-1-mli1005-116858-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चहारदीवारी के निमार्ण कार्य का महिलाओं ने किया विरोध\nप्रशासन ने रुकवाया काम, टीम काम छोड़ लौटना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चहारदीवारी के निमार्ण कार्य का महिलाओं ने किया विरोध प्रशासन ने रुकवाया काम, टीम काम छोड़ लौटना पड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। नगर परिषद के तहत लालड़ू मंडी में आर्मी ग्राउंड की जगह सेना की ओर से चहारदीवारी के निर्माण को लेकर फिर तनाव जैसी स्थिति बन गई है। महिलाओं समेत स्थानीय लोगों ने चहारदीवारी निर्माण कार्य का विरोध किया गया। इस पर प्रशासन ने काम रुकवा दिया जिस पर निर्माण टीम को काम बीच में छोड़ लौटना पड़ा।
बता दें कि लालड़ू मंडी में सेना की करीब 20 एकड़ जगह है। चहारदीवारी करने पर यहां बना पक्का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। इस रास्ते की जगह करीब 810 वर्ग गज है जो कि 20 फीट चौड़ा है। नगर परिषद की ओर से हाउस में यह रास्ता छोड़ने की अपील करते हुए सेना को इस ग्राउंड के साथ लगती पंचायत की इतनी ही जगह देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से कई साल पहले पास किया हुआ है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार हरिंदरजीत समेत पुलिस पार्टियां व सेना के अधिकारी भी मौके पर करीब छह घंटे मौजूद रहे परंतु लोगों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद का उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद टाल दिया गया। डेराबस्सी एसडीएम हिमांशू गुप्ता के अनुसार स्थानीय सरकार स्तर पर एक्सचेंज ऑफ लैंड की मंजूरी हो चुकी है। रक्षा मंत्रालय के पोर्टल पर भेजी गई मंजूरी की जानकारी तकनीकी कारणों से सेना तक नहीं पहुंची। इसे तत्काल प्रभाव से सेना तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। तब तक सेना से निर्माण कार्य रोकने की अपील गई जिस पर निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है।