फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Women playing a role in both home and society... teaching others the lessons of a better life

Mohali News: घर और समाज दोनों में भूमिका निभाती महिलाएं...दूसरों को सिखा रहीं बेहतर जीवन का पाठ

Mon, 08 Dec 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Women playing a role in both home and society... teaching others the lessons of a better life
चंडीगढ़। महिलाएं न केवल परिवार का दायित्व निभा रहीं बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। शहर में ऐसी कुछ महिलाएं हैं जो दूसरो को स्वस्थ रहते हुए बेहतर जिंदगी जीना सीखा रही हैं। उनका कहना है काम करते हुए हमें समाज ने काफी कुछ सिखाया है, अब हमारी बारी है।
विज्ञापन


रिटायरमेंट के बाद 26 महिलाओं को सिखा रहीं योग
खालसा कॉलेज सेक्टर-26 से इकोनॉमिक्स की लेक्चरर के तौर पर रिटायर होने वाली डाॅ. कंवलजीत कौर 63 वर्ष की हैं। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद घर पर बैठने की बजाय सोचा कि कुछ न कुछ किया जाएगा। इसके लिए योगा करने लगी। कौर ने बताया कि वह सेक्टर-49 में रहती हैं। पार्क में मिलने वाली कुछ महिलाएं से बात की और इसके बाद उन्हें योग सिखाने लगीं। योग करते हुए देखते हुए अन्य महिलाएं भी ग्रुप में शामिल हो गईं। इस तरह 26 महिलाओं के ग्रुप को योग सिखाती है।
विज्ञापन






दूसरों को दौड़ने की प्रेरणा दी
ओपिंदर सेखों गृहिणी हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र की ओपिंदर ब्रेन ट्यूमर के बाद पूरी तरह से फिट हो चुकी हैं। इन्होंने बताया कि वर्ष 2000 में ब्रेन ट्यूमर हुआ, जिसके बाद अमेरिका में सर्जरी करवाई। इसके बाद वर्ष 2013 में सिर में पानी भर गया। बड़ी मुश्किल से इलाज के करवाया। उस समय बीबी मान कौर और फौजा सिंह के बारे में पता चला, उन पर स्टडी की। इसके बाद मन बना लिया कि अगर यह लोग 90 से 100 की उम्र में भाग रहे हैं तो मैं भी दौड़ सकती हूं। अब कई इवेंट में हिस्सा ले रही हैं। अन्य महिलाओं ने प्रेरणा ली और अब वह भी दौड़कर फिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






महिलाओं को योग सिखाकर स्वस्थ रहने की दे रही हैं प्रेरणा
डाॅ. नीना पुंडीर नेचोपैथी की डाॅक्टर के साथ योग की इंस्ट्रक्टर भी हैं। उन्होंने बताया कि वह 63 वर्ष की हैं और महिलाओं को योग के जरिये फिट रखना प्राथमिकता है। सेक्टर-44 में रहने वाली डॉ. पुंडी गर्मी में सेक्टर के सामुदायिक केंद्र और सर्दी में पार्क में महिलाओं को योग कराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed