फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Women councilors sat on hunger strike in protest against the new three laws of agriculture

कृषि के नए तीन कानूनों के विरोध में महिला पार्षद बैठीं भूख हड़ताल पर

Sat, 19 Jun 2021 02:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Women councilors sat on hunger strike in protest against the new three laws of agriculture
भूख हड़ताल पर बैठीं महिला पार्षद। - फोटो : MOHALI
मोहाली। गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के बाहर कृषि के तीन नए कानूूनों के विरोध में चल रहा संघर्ष तेज होता जा रहा है। इस चल रही भूख हड़ताल को शुक्रवार को 12 दिन हो गए। इस दौरान विभिन्न वार्डों की महिला पार्षदों की अगुवाई में महिलाएं भूूख हड़ताल पर बैठीं। इनमें गुरमीत कौर, हरजिन्द्र कौर बैदवान, राजवीर कौर गिल, अरुणा वशिष्ट, रमनप्रीत कौर कुंभड़ा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां हड़ताल पर बैठी उक्त महिलाओं ने किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर महिला पार्षदों ने कहा कि विश्व भर में आज तक जितने भी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संघर्ष हुए हैं, उनमें महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पिछले सात महीनों से दिल्ली में चल रहे किसान संघर्ष में तो महिलाओं ने बराबर की जंग लड़ी है, जहां 80-80 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने बुलंद हौसले से किसान अधिकारों पर डट कर पहरा दिया। अब भी बहुत से टोल प्लाजा पर और अन्य स्थानों पर चल रहे किसान-मजदूर मोर्चों में महिलाएं बढ़ चढ़कर योगदान दे रही हैं। उन्होंने सरकार से कानून वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर महिन्द्र सिंह सोहाना, हरविन्द्र सिंह नंबरदार, अमन पूनिया, बलराज सिंह गिल आदि ने भी केंद्र सरकार की खूब आलोचना की और तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग रखी।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed