फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Women and youth who came on the pretext of shopping stole clothes

खरीदारी के बहाने आए महिला-युवक ने चुराए कपड़े

Mon, 11 Jul 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Women and youth who came on the pretext of shopping stole clothes
डेराबस्सी। मीरामाली बाजार में एक रेडीमेड कपड़े की दुकान से एक महिला और एक युवक ने कपड़े चुरा लिए। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन

इस बात का खुलासा करते हुए गुलाटी फैशन शॉप के मालिक कृष्ण गुलाटी ने बताया कि उनकी दुकान पर कल एक महिला और एक युवक कपड़े खरीदने आए थे। काफी देर तक कपड़े देखने के बहाने बैठकर अलग-अलग कपड़े देखने लगे। महिला के साथ आया युवक हाथ में लिफाफा लेकर चुपचाप बैठा रहा। जब वे बिना कुछ खरीदे चले गए तो उन्हें शक हुआ। दुकान में लगे कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि दोनों ने दुकान से कपड़े चुराए हैं। कैमरे में महिला अपने साथ आए युवक के हाथ में पकड़े लिफाफे में काउंटर पर पड़े कपड़े डालती नजर आ रही है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

इस बारे में थाना प्रभारी जसकंवल सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। चोरों की पहचान कर जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed