फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman's mobile hacked; 2.05 lakh siphoned off via Paytm

Mohali News: महिला का मोबाइल हैक कर पेटीएम से 2.05 लाख रुपये निकाले

Tue, 15 Sep 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Woman's mobile hacked; 2.05 lakh siphoned off via Paytm
मोहाली। सेक्टर-70 निवासी एक 56 वर्षीय महिला के बैंक खाते से 2.05 लाख रुपये की ठगी की गई है। अज्ञात आरोपियों ने महिला का मोबाइल फोन हैक कर पेटीएम के जरिये यह रकम निकाली। यह घटना तब सामने आई जब महिला ने 20 अगस्त को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की कोशिश की। महिला परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनका सैमसंग मोबाइल पंजाब नेशनल बैंक के खाते से लिंक पेटीएम से जुड़ा था। उनके अनुसार, 17 अगस्त को उनका मोबाइल फोन अपने आप चलने लगा था। 20 अगस्त को जब उन्होंने पेटीएम से पैसे भेजने का प्रयास किया, तो खाते में रकम नहीं मिली। ट्रांजेक्शन हिस्ट्री जांचने पर पता चला कि 16 अगस्त को पांच अलग-अलग लेनदेन हुए थे। इन लेनदेन में 20 हजार, 50 हजार, 10 हजार, 70 हजार और 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इसके अतिरिक्त, 17 अगस्त को 35,700 रुपये का एक और लेनदेन हुआ। कुल मिलाकर, उनके खाते से 2.05 लाख रुपये विभिन्न खातों में भेजे गए।
विज्ञापन



पुलिस ने दर्ज किया मामला

रकम गायब होने का पता चलते ही परमजीत कौर बैंक की सरहिंद शाखा पहुंचीं। बैंक कर्मचारियों ने उन्हें साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू हुई। साइबर क्राइम थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह केस बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




जांच अधिकारी का बयान

जांच अधिकारी गुरसिमरन वीर सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगा रही है कि रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर की गई है। उन्होंने कहा कि मामले में बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस इस साइबर धोखाधड़ी के पीछे के नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed