फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman was injured while avoiding dogs in Zirakpur, society members lodged complaint in police station

Mohali News: जीरकपुर में कुत्तों से बचते हुए महिला हुई थी घायल, सोसाइटी वालों ने दी थाने में शिकायत

Mon, 16 Dec 2024 12:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman was injured while avoiding dogs in Zirakpur, society members lodged complaint in police station
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित निर्मल छाया सोसाइटी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक महिला पर कुत्तों ने हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। यह हमला उस समय किया गया जब महिला अपने दो बच्चों को स्केटिंग क्लास में छोड़ने एक्टिवा पर जा रही थी। इस दौरान आवारा कुत्तों ने उनकी एक्टिवा का पीछा किया और वह बेकाबू होकर झाड़ियों में जा गिरी, इससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन

इसको लेकर सोसाइटी के लोगों में काफी रोष है और रविवार को दोपहर 12 बजे सभी सोसाइटी निवासी जीरकपुर थाने में पहुंचे और थाना अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई। उनका कहना था कि कुछ डॉग लवर्स न केवल सोसाइटी में रह रहे बल्कि बाहर से आए आवारा कुत्तों को भी खाना डालते हैं, यही नहीं, यह डॉग लवर्स इन कुत्तों को जब परिषद के कर्मचारी पकड़ने आते हैं तो उनको भी नहीं ले जाने देते। जबकि कुछ महीनों में कुत्तों के काटने के कई मामले आ चुके हैं। इससे वे लोग बहुत परेशान और डरे हुए रहते हैं। उनके अनुसार पालतु कुत्ते रखना तो ठीक है, लेकिन आवारा कुत्ते कभी भी लोगों के पीछे भाग कर काट लेते हैं। इसी तरह जब कुत्ते सोसाइटी की एक्टिवा सवार महिला के पीछे भागे तो महिला के झाड़ियों में गिरने से उनके सिर में चोट लग गई थी, और उनके बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई। लेकिन महिला के सिर में गंभीर चोट आई और उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके सिर में आठ टांके लगाए गए हैं। सोसाइटी के लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने सोसाइटी में काम करने वाली एक महिला को भी काट लिया था।
विज्ञापन

थाना पुलिस को सोसाइटी के लोगों की नौ डॉग लवर्स के खिलाफ शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लोगों ने कहा कि डॉग लवर्स इन गलियों में घूमते कुत्तों को खाना डालते हैं और इसी कारण सोसाइटी में कुत्ते के काटने के मामले बढ़ रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed