फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman walking was hit by a speeding car, died

Mohali News: सैर कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 25 Sep 2023 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Woman walking was hit by a speeding car, died
मोहाली। सेक्टर-82 में सैर करने के बाद घर लौट रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फूलचंद निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी सेक्टर-82 ने बताया कि 22 सितंबर की रात वह और पत्नी प्रीति के साथ खाना खाने के बाद सैर कर रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे जब वह सैर करके अपने घर मनौली की तरफ जा रहे थे तो उनकी पत्नी आगे चल रही थी और वह पीछे-पीछे आ रहे थे। इतने में एक तेज रफ्तार कार आई, जिसके चालक ने पत्नी को लापरवाही के साथ जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रीति के सिर से काफी खून बहा और चोटें आई, जिसे इलाज के लिए फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed