फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman trampled by speeding car driver in Laldu, died in Chandigarh hospital

लालड़ू में तेज रफ्तार कार चालक ने महिला को रौंदा, चंडीगढ़ के अस्पताल में हुई मौत

Sat, 25 Sep 2021 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Woman trampled by speeding car driver in Laldu, died in Chandigarh hospital
लालड़ू। डैहर-लालड़ू लिंक रोड पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने फरार अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय चंद्रकला के रूप में हुई है। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लालता प्रसाद की शिकायत पर फरार अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लालता प्रसाद निवासी गांव डैहर ने बताया कि वह 21 सितंबर को सुबह करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी चंद्रकला के साथ पैदल गांव से लालड़ू मंडी की ओर आ रहे थे। पत्नी उससे कुछ कदम की दूरी पर आगे जा रही थी। इसी समय पीछे से आ रही चंडीगढ़ नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही मेरी पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दौरान उन्होंने कार का नंबर नोट कर लिया था। इसके बाद आरोपी कार सवार वहां से फरार हो गया। मैंने राहगीरों की मदद से पत्नी जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया। यहां पर 23 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed