फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman killed, two children injured in bike collision

Mohali News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम घायल

Fri, 06 Mar 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, two children injured in bike collision
नयागांव। सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो मासूम बच्चे घायल हो गए। परिजनों ने हादसे के आरोपी पर कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी प्रकट की है। वीरवार को परिजनों ने नयागांव थाने पर प्रदर्शन कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। अनुज अपनी पत्नी पूनम और दो नाबालिग बच्चों के साथ बाइक पर होली खेलने के लिए अपनी बहन के घर नयागांव जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे जब वे राव नदी के पास जनता कॉलोनी मोड़ के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रही बाइक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में पूनम और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह साल की बच्ची के सिर में दो जगह चोटें आई हैं। उसको पांच जगह टांके लगे हैं। तीन साल की बच्चे के मुंह और माथे पर चोटें आईं हैं। उसके भी पांच टांके लगे हैं। इलाज के दौरान पूनम ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही महिला का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed