फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   woman injured in road accident

सड़क हादसे में एक्टिवा सवार महिला गंभीर जख्मी, केस दर्ज

Sun, 15 Mar 2020 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
woman injured in road accident
जीरकपुर। जीरकपुर-पंचकूला हाइवे पर स्थित फ्लाईओवर पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार महिला गंभीर जख्मी हो गई। इसके बाद उन्हें जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। वहीं, एक्टिवा सवार महिला को हिट करने के बाद कार चालक महिला मौके से फरार हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में जख्मी डेराबस्सी के गांव दफरपुर की रहने वाली महिला मीना ने बताया कि वह पंचकूला में नौकरी करती हैं और अपने एक्टिवा से आफिस जा रहीं थीं। इसी दौरान जब वह जीरकपुर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची तो उनके आगे जा रही कार चालक महिला ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस कारण उसका एक्टिवा कार से टकरा गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला को जख्मी हालत में इलाज के लिए पंचकूला के सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। यहां पर उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में उनकी टांग पर चोट लग गई और उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर है। पुलिस ने जख्मी मीना की शिकायत पर बलटाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात कार चालक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed