फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman hanged herself, case registered against husband

Mohali News: महिला ने लगाया फंदा, पति पर मामला दर्ज

Sun, 06 Oct 2024 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself, case registered against husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। कुभंड़ा में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान मनीषा के रूप में हुई है। महिला मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली थी। इस मामले में मृतका के भाई सहदेव के बयान पर मनीषा के पति सुमित कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार गत दिवस देर रात करीब 1 बजे मनीषा ने कुभंड़ा में अपने घर में फंदा लगा लिया था। जब पड़ोसियों ने देखा तो तुंरत सूचना उसके पति को दी गई। फिर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। थाना फेज-8 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 की मोर्चरी में पहुंचाया। जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर बॉडी परिजनों को सौंप दी गई।
विज्ञापन


पत्नी को छोड़ किसी और के साथ रहता था पति
मृतका के भाई ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाते हुए कहा था कि मनीषा का पति उसकी बहन को छोड़ कर कुभंड़ा में ही किसी और महिला के साथ रहने लगा था। करीब दो महीने पहले मनीषा को इस बारे में पता चल था। जिसके बाद दोनों परिवारों से बात की और सुमित ने का कि वह अब दोबारा उस महिला के साथ नहीं रहेगा। लेकिन वो नहीं हटा और ज्यादातर उस महिला के साथ ही रहता था। इन सब बातों से आहत होकर मनीषा ने सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed