फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman dies two and a half months after alleged assault by husband; murder case registered in Kharar

Mohali News: पति के कथित हमले के ढाई महीने बाद महिला ने तोड़ा दम, खरड़ में हत्या का केस दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies two and a half months after alleged assault by husband; murder case registered in Kharar
सिर पर गंभीर चोट के बाद पीजीआई में चल रहा था इलाज, भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत एफआईआर
विज्ञापन

खरड़। सिर पर हमले में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय महिला की करीब ढाई महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मौत हो गई। महिला का इलाज चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में चल रहा था। मौत के बाद खरड़ सिटी पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी ओमवती (24) के रूप में हुई है। वह अपने पति नमप्रीत के साथ खरड़ की अनाज मंडी क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी।

मृतका के भाई नरुत्तम की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, ओमवती की शादी वर्ष 2022 में नमप्रीत से हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद दोनों खरड़ में रहने लगे। एक मई 2026 को नमप्रीत ने फोन कर परिजनों को बताया कि उसका ओमवती से झगड़ा हुआ है, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलते ही परिवार पीजीआई पहुंचा, जहां ओमवती बेहोशी की हालत में भर्ती मिली। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन खरड़ सिविल अस्पताल में तैयार एमएलआर में महिला के शरीर पर नौ चोटें दर्ज की गई थीं, जिनमें सिर पर गंभीर चोट भी शामिल थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पांच मई और नौ जून को महिला का बयान दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे चिकित्सकीय रूप से बयान देने के लिए अयोग्य बताया। 11 जुलाई को पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद महिला को मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 15 जुलाई की रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे फिर पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद के दौरान पति ने फ्राइंग पैन से उसके सिर पर वार किया था, जिससे लगी चोटों के कारण उसकी मौत हुई। शिकायत के आधार पर खरड़ सिटी पुलिस ने आरोपी पति नमप्रीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed