{"_id":"666e0eb167a42e48b90bd384","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-under-suspicious-circumstances-four-including-husband-named-mohali-news-c-71-1-spkl1049-115739-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: महिला ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति समेत चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: महिला ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति समेत चार नामजद
विज्ञापन
डेराबस्सी। अमरदीप कॉलोनी में एक महिला ने संदिग्ध हालत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय पूजा पत्नी राहुल निवासी अमरदीप कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर उसके पति राहुल, उसके सास-ससुर और देवर के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को मृतका के भाई तरुण यादव ने बताया कि उसकी बहन की शादी तीन साल पहले राहुल के साथ हुई थी। उनका डेढ़ साल का बच्चा भी है। उन्होंने शादी के समय अपनी हैसियत से अधिक खर्च किया था। लेकिन इसके बावजूद दहेज के लोभी ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को ओर अधिक दहेज लाने के लिए तंग परेशान करते रहे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके पति राहुल और उसके परिजनों ने उसकी बहन की हत्या की है और उसको आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को फंदे से टांग दिया था। इसके लिए उन्होंने उसके पति राहुल, सास, ससुर और देवर को इसके लिए जिम्मेदारी ठहराते हुए हत्या के लिए मजबूर करने आरोप में केस दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी अजितेश कौशल ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।