फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman commits suicide by hanging herself in Derabassi

Mohali News: डेराबस्सी में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 16 Jul 2024 06:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself in Derabassi
डेराबस्सी। गुलाबगढ़ मोहल्ले की गली नंबर-6 में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका का पति काम पर गया हुआ था और घर में 6 साल का बेटा और 5 साल की बेटी मौजूद थी, इनके सामने ही महिला ने फंदा लगा लिया। बेटे ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी और उसने जल्दी से महिला के शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान लाखो देवी पत्नी दिनेश कुमार के रूप में हुई है, जो कि बिहार के रहने वाले हैं। जांच कर रहे हवलदार सुखजिंदर सिंह ने बताया कि सूचना पर जब वह पहुंचे तो महिला की मौत हो चुकी थी। उसने कुर्सी रखकर पंखे से फंदा लगाया था। वहीं, मृतका और उसका पति कोई मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करते थे। मृतका का पति दिहाड़ी करता है और वह दिहाड़ी करने कहां गया था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है और न ही वह अभी तक पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका के पति के आने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी। वहीं, घर के फर्श पर बिहारी भाषा में लिखा है कि मेरे बच्चों को उनके नाना को सौंप दिया जाए। पुलिस उसके पति का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed