{"_id":"6aa0ed035af04035300772c0","slug":"woman-assaulted-in-mubarakpur-daughter-also-sustained-injuries-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारकपुर में महिला से मारपीट: कपड़े फाड़े, अभद्र भाषा का इस्तेमान किया; बेटी को भी आई चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारकपुर में महिला से मारपीट: कपड़े फाड़े, अभद्र भाषा का इस्तेमान किया; बेटी को भी आई चोटें
Wed, 09 Sep 2026 11:04 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी
Published by: Nivedita
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:04 AM IST
सार
हरप्रीत कौर और हरविंदर कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले महिलाओं के बीच एक मामूली विवाद हुआ था, जिसे सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद, दूसरे पक्ष के कुछ लोग, जिनमें पुरुष भी शामिल थे, ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन
महिला और उसकी बेटी से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
डेराबस्सी के गांव मुबारकपुर में एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल हरप्रीत कौर को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बेटी हरविंदर कौर को भी घटना के दौरान चोटें आई हैं।
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने गली में आकर उनके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़े और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। हरप्रीत कौर और हरविंदर कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले महिलाओं के बीच एक मामूली विवाद हुआ था, जिसे सुलझा लिया गया था। इसके बावजूद, दूसरे पक्ष के कुछ लोग, जिनमें पुरुष भी शामिल थे, ने उन पर हमला किया।
पुलिस जांच जारी
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुबारकपुर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती हरप्रीत कौर के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर घटना की परिस्थितियों का पता लगा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।