फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman absconds after stealing mobile from the pocket of a person traveling in a bus

Mohali News: बस में सवार व्यक्ति की जेब से मोबाइल चुराकर महिला फरार

Thu, 27 Feb 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman absconds after stealing mobile from the pocket of a person traveling in a bus
बरवाला बस स्टैंड पर बस में सवार व्यक्ति की जेब से महिला ने मोबाइल चोरी कर लिया। ईसाल सिंह वासी अंबाला शहर ने बताया कि वह एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। बुधवार शाम को वह बरवाला से डेराबस्सी की ओर जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी बस में बैठा था। इसी दौरान उसके पीछे वाली सीट पर बैठी एक भिखारी महिला ने पीछे से उसकी जेब से मोबाइल चुरा लिया। इसके तुरंत बाद वह महिला बस से उतरकर मौके से फरार हो गई। घटना के तुरंत बाद उसे मोबाइल चोरी हो जाने का पता चला। उसने बस से नीचे उतरकर इस घटना की सूचना बस अड्डा इंचार्ज शिवम को दी। बस अड्डा इंचार्ज ने बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो भिखारी महिला बस से उतरकर बस स्टैंड के पीछे से जाते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि भिखारी महिला इससे पहले भी बरवाला आती-जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed