{"_id":"6983afbd6d6b5efead0311f7","slug":"with-a-population-of-30000-people-in-the-market-and-vegetable-market-need-public-restrooms-mohali-news-c-71-1-mli1016-138745-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तीस हजार की आबादी, बाजार-सब्जी मंडी में लोगों को है पब्लिक टॉयलेट की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तीस हजार की आबादी, बाजार-सब्जी मंडी में लोगों को है पब्लिक टॉयलेट की दरकार
विज्ञापन
जीरकपुर। तेजी से विकसित हो रहे ढकोली क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी अब गंभीर समस्या बनती जा रही है। करीब ढाई से तीन लाख की आबादी वाले इस इलाके में आज तक एक भी पब्लिक टॉयलेट नहीं है। के-एरिया से लेकर ढकोली रेलवे फाटक तक रोजाना हजारों की संख्या में राहगीर गुजरते हैं। करीब 30 सोसाइटियों में रहने वाले 30 हजार से अधिक की आबादी भी इस रोड से सीधा कनेक्ट है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक के-एरिया रोड ढकोली और जीरकपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इसी रोड पर ढकोली की मेन मार्केट और सब्जी मंडी भी लगती है। रोजाना हजारों लोग निजी काम, स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों के लिए गुजरते हैं, लेकिन शौचालय की सुविधा न होने के कारण लोगों को खुले में पेशाब करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे न केवल क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित हो रही है, बल्कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कई बार नगर परिषद को पब्लिक टॉयलेट बनाने के लिए शिकायत भी दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में शौच से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। कई जगह बदबू और गंदगी के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर महिलाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उन्हें मजबूरी में लंबे समय तक शौच रोकना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
यह जीरकपुर के नेताओं और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। इतने बड़े इलाके में एक भी पब्लिक टॉयलेट नहीं है, जो बेहद शर्मनाक है। सरकार शहर में विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर कुछ दिखाई नहीं देता है। -कुलभूषण शर्मा, अध्यक्ष, उरवा, ढकोली
महिलाओं के लिए यह स्थिति अपमानजनक है। स्वच्छता और सुरक्षा दोनों ही खतरे में है, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। पुरुष तो फिर भी रास्ते के किनारे खुले में टॉयलेट कर लेते हैं, लेकिन महिलाएं खुले में टॉयलेट नहीं कर सकती हैं। यह गंभीर समस्या है। नगर परिषद को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। -कमला ढोचक
के-एरिया से लेकर ढकोली रेलवे फाटक तक करीब दो किलोमीटर के एरिया में एक भी पब्लिक टॉयलेट नहीं है। यह हैरानी की बात है। यह ढकोली का मुख्य मार्ग है। सब्जी मंडी से लेकर मार्केट तक इस रोड पर बनी हुई है। रोजाना महिला पुरुष समेत हजारों की संख्या में लोग यहां से गुजरते हैं। -राकेश शर्मा
नगर परिषद को ढकोली के प्रमुख स्थानों पर आधुनिक पब्लिक टॉयलेट का निर्माण करना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिल सके। समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में हालात और भी खराब हो सकते हैं। - सुखविंदर कौर
ढकोली निवासी सर्वसम्मति से कोई एक जगह निर्धारित करके नगर परिषद में लेटर लिखकर दें। जल्द ही पब्लिक टॉयलेट बनवा दिया जाएगा।
- परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर