फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   wine shop will not open in Chappadcidi

जागा प्रशासन, चप्पड़चिड़ी में नहीं खुलेगा ठेका

Wed, 27 Apr 2016 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 27 Apr 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
wine shop will not open in Chappadcidi
ठेका - फोटो : demo pic
लोगों के विरोध के बाद आखिर ऐतिहासिक गांव चप्पड़चिड़ी में शराब का ठेका खोलने के फैसले को आबकारी एवं कर विभाग ने वापस ले लिया है। कर एवं आबकारी विभाग की कमिश्नर बलदीप कौर ने साफ किया है कि चप्पड़चिड़ी मोहाली मार्ग पर ठेका नहीं खुलेगा। साथ ही विभाग ने साफ किया है कि इस रोड पर किसी को ठेका खोलने की मंजूरी नहीं दी गई है। विभाग के इस फैसले के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि जैसे ही मंगलवार को मामला उनके ध्यान में आया। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने गांव चप्पड़चिड़ी का दौरा किया। उन्होंने बताया कि जिस जगह ठेकेदार द्वारा ठेके के लिए शेड तैयार किया जा रहा है। उसे विभाग ने मंजूरी नहीं दी है। इसके बाद अधिकारियों ने शेड बनाने के काम को तुरंत रुकवा दिया है। विभाग ने साफ किया है कि इस मार्ग पर शराब का ठेका खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, एसजीपीसी मेंबर व राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने विभाग के इस प्रयास की सराहना की। साथ ही कहा कि आगे भी इस मार्ग पर ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। जिक्रयोग है कि 26 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने ‘चप्पड़चिड़ी में शराब ठेके के विरोध में उतरे लोग’ शीर्षक से इस समस्या को उठाया था। इसके बाद विभाग को तुरंत फैसला वापस लेना पड़ा है। इस दौरान लोगों ने बताया कि उनके गांव का ऐतिहासिक महत्व है। लेकिन सरकार ने इलाके में ठेका खोलकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed