फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wife beaten to death in Dhakoli; husband attempted suicide by hanging himself from the ceiling fan

Mohali News: ढकोली में पत्नी की पीट पीटकर हत्या, खुद पंखे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की

Tue, 04 Aug 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death in Dhakoli; husband attempted suicide by hanging himself from the ceiling fan
जीरकपुर। ढकोली के इशमिता होम्स में सोमवार दोपहर एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ने उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ढकोली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान रीना शर्मा के रूप में हुई है। उनका विवाह वर्ष 2008 में मनोज कुमार से हुआ था। दोनों पिछले कुछ वर्षों से इशमिता होम्स सोसाइटी में रह रहे थे। रीना के भाई डॉक्टर पंकज शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। उनका तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है। पंकज शर्मा ने आरोप लगाया कि मनोज कुमार अक्सर रीना के साथ मारपीट करता था। घरेलू खर्च भी नहीं उठाता था। रीना अपने पीछे एक 16 वर्षीय बेटी छोड़ गई है।
विज्ञापन

घटना का विवरण
सोमवार दोपहर रीना का मोबाइल बंद मिलने पर परिजन उसके घर पहुंचे। पड़ोसियों ने बताया कि दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। रीना गंभीर हालत में बिस्तर पर पड़ी मिली। मनोज कुमार ने पड़ोसी के साथ हाथापाई करने की कोशिश की। इसके बाद पड़ोसियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन




पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

परिजनों के अनुसार, कमरे का दरवाजा खोलने पर मनोज कुमार पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास करता मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। रीना शर्मा को डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed