फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Whose head will crown the mayor ... Now waiting for notification

किसके सिर सजेगा मेयर का ताज... अभी अधिसूचना का इंतजार

Sat, 20 Feb 2021 01:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Whose head will crown the mayor ... Now waiting for notification
मोहाली। नगर निगम चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी भले ही अपना मेयर बनाने जा रही है, लेकिन अगला मेयर कौन होगा इसको लेकर अभी थोड़ा इंतजार है। क्योंकि राज्य सरकार की ओर से अभी तक मेयर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की गई। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी कि मेयर की सीट किसी पुरुष, महिला या अन्य वर्ग के लिए रहेगी। हालांकि मेयर पद के लिए सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू समेत कई दिग्गज नेताओं के नामों की चर्चा शहर में जोरों पर है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने इस बार 50 सीटों में से 37 सीटें जीतकर 10 साल बाद नगर निगम में जबरदस्त तरीके से वापसी की है। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का इस बार चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। पार्टियों के कई दिग्गज नेता चुनाव जीतना तो दूर नोटा के मुकाबले में भी अपने मत हासिल करने से पिछड़ गए। वहीं, कांग्रेस अपनी बड़ी जीत होने के साथ ही अब मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर अपने जीते हुए पार्षदों में से ही बनाएगी। लेकिन यह कौन होंगे... इस संबंधी सरकार अधिसूचना जारी करेगी। इसके बाद ही इस बारे में स्थिति साफ हो पाएगी। हालांकि यह पहला मौका है जब नगर निगम की 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। वहीं, जानकारों की मानें तो सरकार इस बार महिला सशक्तिकरण के तहत मेयर की सीट महिला के लिए भी आरक्षित कर सकती है। लेकिन यह स्थिति अधिसूचना के बाद ही साफ होगी।
विज्ञापन

बता दें कि पांच साल पहले हुए नगर निगम चुनाव के बाद मेयर पद को लेकर काफी बवाल हुआ था। कुलवंत सिंह मेयर न बन जाएं, इसलिए मेयर सीट को आरक्षित कर दिया गया था और यह मामला हाईकोर्ट तक गया था। इसके बाद सरकार के फैसले को रद्द कर दिया गया था। इसके साथ ही चुनाव की प्रक्रिया हुई थी। सेहत मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद ही मेयर के चुनाव संबंधी प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थानों पर जाकर माथे टेके, लोगों का किया धन्यवाद
नगर निगम चुनाव जीतने के बाद शुक्रवार को नेताओं ने धार्मिक स्थानों पर जाकर माथे टेके। इसके अलावा कुछ ने अपने समर्थकों का धन्यवाद करने के लिए इलाकों का दौरा किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह बेदी का फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण हनुमान मंदिर में सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी सदस्य और केंद्रीय पुजारी परिषद के प्रधान जगदंबा प्रसाद रतूड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed