फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Where the Municipal Corporation put up warning boards, vendors stood there

Mohali News: नगर निगम ने जहां लगाए चेतावनी बोर्ड, वहीं पर खड़े हो गए वेंडर

Wed, 05 Feb 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Where the Municipal Corporation put up warning boards, vendors stood there
मोहाली। नगर निगम ने जहां पर नो वेंडिंग जोन के चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, वहीं पर स्ट्रीट वेंडरों ने खड़े होकर अपनी दुकानें सजा दी हैं। जब इसकी जानकारी नगर निगम कमिश्नर को मिली तो मंगलवार को कमिश्नर ने तुरंत फैसला लेते हुए आपात बैठक बुलाकर तहबाजारी विंग के सदस्यों को स्पष्ट आदेश दिए कि सुबह आठ बजे से शहर की हर मार्केट में तैनात होंगे और वहां पर स्ट्रीट वेंडरों को खड़ा होने से रोकेंगे।
विज्ञापन

इस आपात बैठक इसलिए बुलाई गई थी क्योंकि तहबाजारी विंग के बनने के बाद भी नगर निगम मोहाली के क्षेत्र में स्ट्रीट वेंडर्स कम नहीं हो रहे थे। नगर निगम ने कुछ समय पहले ही स्ट्रीट वेंडरों को आगाह करने के लिए यह बोर्ड लगाए, लेकिन इसका कोई ज्यादा फर्क दिखाई नहीं दिया। जानकारी के अनुसार निगम की तहबाजारी विंग की टीम मेंं 20 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। हालांकि अब तक टीम को पुलिस का सपोर्ट नहीं मिल सका है। मोहाली में छोटे और बड़े मिलाकर करीब 5000 स्ट्रीट वेंडर्स हैं। मोहाली में रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडर्स की संख्या करीब 700 है। इनको कम करने के लिए ही नगर निगम की ओर से शहर की कई प्रमुख सड़कों के किनारे नॉन वेंडिंग जोन के बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इन जगह पर ज्यादा समस्या
नगर निगम ने पीटीएल लाइटों से लेकर फेज-7 की शापिंग स्ट्रीट पर सड़क के दोनों ओर नो वेंडिंग जोन के चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। उसके बावजूद यहां रेहड़ियां खड़ी हो रही हैं। फेज-5 में मार्केट में जहां बोर्ड लगाया है उसके बिलकुल पास दुकानदारों की ओर से शाम के समय फुटपाथ पर कब्जा कर लिया जाता है। फेज-3बी1 में रोज गार्डन के बाहर बोर्ड लगने होने के बावजूद फुटपाथ पर सुबह से ही रेहड़ी फड़ी लगनी शुरू हो जाती है। फेज-7 में हालात यह है कि नगर निगम की ओर से कुछ दिन पहले फुटपाथ पर रहते बाहरी लोगों को वहां से उठाया गया पर फिर से उनके द्वारा फुटपाथ पर सामान रखकर बेचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाखों की लागत से बने स्ट्रीट वेंडिंग जोन
नगर निगम की ओर से शहर में लाखों रुपये की लागत खर्च करके स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। इसके बावजूद शहर के रेहड़ी-फड़ी चालक निगम के बनाए गए वेंडिंग जोन में जाने को तैयार नहीं हैं। इसलिए यह वेंडिंग जोन आजकल भी पूरी तरह से सुनसान पड़े हुए हैं।




कोट्स

मैने मंगलवार को नगर निगम अधिकारियों और तहबाजारी विंग के साथ बैठक की थी। इसका उद्देश्य यहीं है कि मार्केट में स्ट्रीट वेंडरों को हटाया जाए। अब सुबह आठ बजे से ही मार्केट में तहबाजारी विंग के सदस्य खड़े होंगे जो कि रेहड़ियों को लगने ही नहीं देेंगे। अगर यहां रेहड़ियां लगेंगी तो कार्रवाई की जाएगी। -टी बैनिथ, कमिश्नर, नगर निगम मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed