फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When the police stopped, the car was driven away, 11 boxes of liquor recovered

Mohali News: पुलिस ने रोका तो भगाई कार, 11 पेटी शराब बरामद

Mon, 08 May 2023 01:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 08 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
When the police stopped, the car was driven away, 11 boxes of liquor recovered
पुलिस ने रोका तो तेजी से भगाई कार का टायर फटा, 11 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन

कार भगाने के दौरान कई अन्य गाड़ियों से टकराई, आरोपी चालक गिरफ्तार



माई सिटी रिपोर्टर

मोहाली। अमर टैक्स चौक के नजदीक थाना फेज-1 पुलिस ने एक व्यक्ति की कार से 11 पेटी शराब बरामद कर उसको गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशु गौतम, निवासी पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने जब कार चालक को रोकना चाहा तो उसने कार तेजी से भाग ली और कई अन्य गाड़ियों से टकराया। तेजी कार भगाते समय उसकी कार का टायर फटा तो पुलिस की कार से टकराने पर पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक ढोलांवाला चौक के नजदीक संदिग्ध लोगों की चेकिंग के लिए पुलिस की टीम ने नाका लगा रखा था। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से तेज रफ्तार कार आती दिखी तो पुलिस ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी और तेजी से भगा ली। इस पर पुलिस ने एक निजी गाड़ी से कार का पीछा किया तो वह कार कई अन्य गाड़ियों के साथ टकराई, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और तेजी से भगाता रहा। इसी दौरान जब वह अमर टैक्स चौक पार करने लगा तो उसकी कार का अगला टायर फट गया। इस दौरान उसकी कार पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली तो उसमें से चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की 11 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस उसको अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed