फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When the matter reached CM, the rates of fruits and vegetables were revised

मामला सीएम तक पहुंचा तो रिवाइज हुए फलों और सब्जियों के रेट

Mon, 30 Mar 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
When the matter reached CM, the rates of fruits and vegetables were revised
मोहाली। जिला प्रशासन की ओर से फलों और सब्जियों के ज्यादा रेट निर्धारित करने का मामला सीएम तक पहुंचने के बाद आखिर रविवार को जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। इसके बाद प्रशासन की तरफ से फल और सब्जियों के रेट नए सिरे से निर्धारित किए गए हैं। जो कि पहले निर्धारित किए गए रेटों से काफी कम हैं। इससे साफ है कि अब लोगों के साथ मनमाने दाम वसूलकर लूट नहीं की जाएगी। वहीं, लोग वाजिब दामों पर आसानी से सामान खरीद पाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही प्रशासन ने साफ किया है कि आने वाले समय में फलों और सब्जियों की उपलब्धता को देखते हुए इनके रेटों को दोबारा रिवाइज किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन की ओर से जो नए रेट तय किए गए है, उसमें टमाटर का रेट 25 रुपये किलो, पत्ता गोभी 20 रुपये किलो, प्याज 35 रुपये किलो, मटर 40 रुपये किलो, फलियां 30 रुपये किलो, घीया 20 रुपये किलो, शिमला मिर्च 30 रुपये किलो, हरी मिर्च 50 रुपये, फूल गोभी 20 रुपये, पालक 15 रुपये गुच्छी, मेथी 15 रुपये गुच्छी, हरा धनिया 10 रुपये गुच्छी, अदरक 80 रुपये किलो, नींबू 70 रुपये किलो, गाजर 30 रुपये किलो, मूली 20 रुपये किलो, चुकंदर 30 रुपये किलो, करेला 50 रुपये किलो शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कर्फ्यू लगने के बाद से सब्जियों के मनमाने रेट वसूले जा रहे थे। इसके बाद इस मामले को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से उठाया गया था। 28 मार्च के अंक में अमर उजाला की ओर से खबर प्रकाशित करने के बाद से सब्जी और फलों की सप्लाई डोर-टू-डोर शुरू तो हुई, लेकिन वसूले जा रहे मनमाने रेट और 29 मार्च के अंक में प्रशासन की और से सब्जियों के तय किए गए मंहगे दाम का मामला पहुंचा सीएम तक वाली खबर को गंभीरता से उठाकर प्रकाशित किया था। जिसके बाद इस दिशा में कार्रवाई शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रेट पर बिकेंगे फल
जिला प्रशासन की तरफ से फलों के भी रेट तय किए गए हैं। इसमें केले 50 रुपये दर्जन, संतरे 60 रुपये किलो, सेब 120 रुपये किलो, पपीता 30 रुपये किलो, नींबू 40 रुपये किलो और अंगूर 100 रुपये किलो तय किए गए हैं। डीसी ने फल और सब्जियां बेचने वालों को कड़ी चेतावनी दी है कि किसी से भी अगर अधिक कीमत वसूली गई तो उसके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

नोट- खबर में अमर उजाला इंपेक्ट व
28- मार्च के अंक में अमर उजाला ने सब्जी और फलों की सप्लाई डोर-टू-डोर शुरू तो हुई, लेकिन वसूले मनमाने रेट और 29 मार्च के अंक में प्रशासन की और से सब्जियों के तय किए गए मंहगे दाम का मामला पहुंचा सीएम तक पहुंचा खबर के इपीएस प्रयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed