फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When the delivery boy rang the bell in Zirakpur, the tenant attacked him with a knife.

Mohali News: जीरकपुर में डिलीवरी बॉय ने बेल बजाई तो किराएदार ने चाकू से किया हमला

Sun, 08 Sep 2024 05:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
When the delivery boy rang the bell in Zirakpur, the tenant attacked him with a knife.
जीरकपुर। लोहगढ़ की शर्मा एनक्लेव सोसाइटी में एक घर में डिलीवरी देने गए डिलीवरी बॉय को घर की बेल बजानी महंगी पड़ गई। घर की बेल पर लिखा हुआ था कि बैल न बजाएं लेकिन डिलीवरी बॉय ने यह नहीं देखा और बेल बजाई तो घर की पहली मंजिल पर किराएदार ने आते ही बैल बजाने पर झगड़ा शुरू कर दिया और देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन

इसके बाद झगड़ा इतना ज्यादा हो गया की किराएदार ने डिलीवरी बॉय सुखदीप सिंह पर चाकू से हमला कर दिया और चाकू युवक के हाथ के आरपार हो गया। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने साथियों को बुलाया और हंगामा बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी डिलीवरी बॉय को इलाज के लिए एसडीएच ढकोली भेज दिया। यहां से उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जख्मी डिलीवरी बाॅय सुखदीप के भाई हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह एक कंपनी में डिलवरी बाॅय है। उनका एक साथी शर्मा एस्टेट में डिलीवरी देने आया था, बैल के ऊपर लिखा था के बैल नं बजाए लेकिन डिलीवरी बॉय ने यह पढ़ने से पहले ही बैल बजा चुका था।
विज्ञापन


जब डिलीवरी बॉय ने साथियों को बुलाया तो वहां करीब 50 लोग जमा हो गए और किराएदार को नीचे आने के लिए बोला। नीचे घर के मालिक बहार आए और डिलीवरी बॉय को बोला कि अगर तुमसे गलती हुई है तो माफी मांग लो। तो दो तीन युवक ऊपर किराएदार से माफी मांगने गए तो अंदर बैठे किराएदार ने दरवाजा खोलते ही उनपर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद उसने अंदर से दरवाजे को कुंडी लगा ली। सूचन पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करवाया और जख्मी डिलीवरी बॉय को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed