फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When the company's payment stopped, the cleaning system of IT City got disrupted

Mohali News: कंपनी का भुगतान रुका तो आईटी सिटी की सफाई व्यवस्था गड़बड़ाई

Mon, 10 Mar 2025 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
When the company's payment stopped, the cleaning system of IT City got disrupted
सफाई नहीं होने से उग रही घास। संवाद 
मोहाली। गमाडा (ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने आईटी सिटी में डेढ़ साल से सफाई का दोबारा टेंडर नहीं किया है। इस वजह से आईटी सिटी में डेढ़ साल से बाहरी और अंदरूनी सड़कों की सफाई नहीं हुई है। आरडब्ल्यूए संगठन के ज्वाइंट प्रेसिडेंट गुरिंदर सिंह ने बताया कि गमाडा ने सफाई का टेंडर एल एंड टी कंपनी को दिया था। कंपनी ने रुपयों का भुगतान नहीं होने के कारण आईटी सिटी में सफाई का काम रोक दिया था।
विज्ञापन

गमाडा ने इसके बाद कंपनी से सफाई का टेंडर वापस ले लिया था। अब करीब डेढ़ साल बीत गए हैं। गमाडा की तरफ से सफाई का टेंडर दोबारा नहीं किया गया है। इसके अलावा न ही गमाडा के अधिकारी आईटी सिटी की सड़कों की सफाई लिए सफाई कर्मचारी भेजते हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि सड़कों के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हैं। सड़कों तक धीरे-धीरे घास पहुंच गई है। रात को सड़क पर न तो वाहन चला सकते हैं, न ही पैदल चलना संभव होता है।
विज्ञापन




सड़कों के किनारे हैं झाड़ियां
आईटी सिटी की सड़कों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। इससे सड़क पर चलने में खतरा बना रहता है। इसके साथ ही झाड़ियां सड़क पर चलने वाले वाहनों से टकराती है। इससे वाहनों में स्क्रैच आ जाती है। -जसपाल सिंह, प्रधान, ब्लॉक-बी और सी, आरडब्ल्यूए, आईटी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर फैली गंदगी
गमाडा सड़कों की सफाई के लिए सफाई कर्मचारी नहीं भेजता है। इस वजह से सड़क पर गंदगी ही गंदगी पड़ी रहती है। ऐसी स्थिति में आईटी सिटी की अंदरुनी और बाहर सड़कों पर चलते समय सांस लेना मुश्किल होती है।- नसीब सिंह, प्रेसिडेंट, ब्लॉक ए और बी आरडब्ल्यूए, आईटी सिटी।



सफाई नहीं होने से होती है परेशानी
आईटी सिटी में गमाडा न तो सफाई का टेंडर कर पा रहा है, न ही सड़कों की सफाई हो रही है। ऐसी स्थिति में सड़कों पर घास और गंदगी का आलम है। - गोविंदर सिंह, ब्लॉक-डी, आरडब्ल्यूए, आईटी सिटी



हम अपने स्तर से इसकी जांच कराएंगे और जल्द ही आईटी सिटी में सड़कों की सफाई का काम शुरू कराएंगे। - विशेष सारंगल, सीए, गमाडा मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed