फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When stopped from mining, the workers took the peat tractor-trolley

खनन से रोका तो कर्मियों को पीट ट्रैक्टर-ट्रॉली ले गए

Thu, 25 Aug 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
When stopped from mining, the workers took the peat tractor-trolley
खरड़। गांव पड़छ में ड्यूटी पर तैनात वन विभाग की गार्ड विपनदीप कौर, मुलाजिम निर्मल सिंह वासी गांव नाडा व रामकेश वासी गांव नाडा पड़छ बीट में रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक लोड ट्रैक्टर-ट्राली पड़छ-नाडा रोड पर आती मिली। जब उसे रोककर चेक किया तो पाया कि इसमें अवैध खनन करके रेत भरा हुआ था और इसे घास से ढका हुआ था।
विज्ञापन

इस संबंधी जब फील्ड स्टाफ ने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह ट्रैक्टर-ट्रॉली सुच्चा सिंह निवासी गांव पड़छ की है। वह इसे नयागांव में डंप पर लेकर जा रहा है। इस दौरान सुच्चा सिंह, अमन और सुखविंदर अपने अन्य साथियों समेत मौके पर पहुंच गए। साथ ही स्टाफ के साथ मारपीट की और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। मारपीट में कर्मचारी निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और हमलावरों ने महिला कर्मचारी के साथ भी बदसलूकी की। इसी बीच आरोपी सुच्चा सिंह अपने पुत्र अमन और सुखविंदर समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों की सहायता से ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से भगाकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल कर्मचारी को सरकारी अस्पताल खरड़ पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed