फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When stopped from making noise, bookies attacked, two injured

शोर मचाने से रोका तो सट्टेबाजों ने किया हमला, दो जख्मी

Sun, 26 Jun 2022 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
When stopped from making noise, bookies attacked, two injured
नयागांव। जनता कॉलोनी में कुछ लोग सट्टे का अवैध कारोबार चलाते हैं। जब स्थानीय युवक ने सट्टेबाजों से शोर-शराबा बंद करने को कहा तो उन्होंने धारदार हथियार से युवक पर हमला कर दिया। हमले में दो युवाओं के घायल होने की सूचना है। घायलों की पहचान सन्नी एवं अरुण निवासी जनता कॉलोनी के रूप में हुई है। जिस जगह पर सट्टे का कारोबार चल रहा था, वह दुकान आम आदमी पार्टी के एक स्थानीय नेता की बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जनता कॉलोनी के कुछ निवासियों ने एसएसपी मोहाली को एक पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि आम आदमी पार्टी के एक स्थानीय नेता की दुकान में सरेआम सट्टे का काम चलता है। जहां पर बाहर से आए हुए कुछ युवकों द्वारा नशा भी बेचा जाता है। शुक्रवार को स्थानीय युवा सन्नी अपने काम से रात करीब 10 बजे वापस आ रहा था। तब वहां पर सट्टा खेलने के लिए कई युवक इकट्ठा हो रखे थे। उन्होंने नशा किया हुआ था। वे युवक नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहे थे। जब उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा तो पास में खड़ी उनकी ऑल्टो गाड़ी में से हथियार निकाल कर हमला कर दिया। इसका पता जब मोहल्ले वालों को चला तो अरुण उसे बचाने आया। उस पर भी उन्होंने हमला कर दिया। इस कारण दोनों बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने समय से कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि लड़ाई झगड़े में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। सट्टे के मामले में अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांता शर्मा, नेता, आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह हमारी पार्टी का नेता नहीं है। इसने हमारी पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ा था। उसके बाद इसने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed