फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When stopped from going to Chandigarh CM residence, there was a jam in Mullanpur

चंडीगढ़ सीएम आवास पर जाने से रोका तो मुल्लांपुर में लगाया जाम

Sat, 21 May 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
When stopped from going to Chandigarh CM residence, there was a jam in Mullanpur
नयागांव (मुल्लांपुर)। राज्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हुई बेअदबी मामलों की जांच तेज करने को लेकर दमदमी टकसाल के पंथक नेताओं की तरफ से अमृतसर से चंडीगढ़ तक एक सांकेतिक मार्च निकाला गया। वे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलना चाहते थे लेकिन चंडीगढ़-मुल्लांपुर बैरियर पर पुलिस के द्वारा रोके जाने पर नेताओं के द्वारा बैरियर को जाम कर दिया। शनिवार को 11 सदस्यीय कमेटी के मुख्यमंत्री से मिलने के आश्वासन पर सभी नेता पास के ही गुरुद्वारे में रुके हुए हैं।
विज्ञापन

पंथक नेताओं का एक समूह शुक्रवार को अकाल तख्त अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। दोपहर करीब 1:00 बजे ब्लॉक माजरी स्थित गुरुद्वारे में नेताओं ने भोजन किया। पंजाब पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर ब्लॉक माजरी पर बैरिकेड्स लगा दिए गए लेकिन यह जत्था गुरुद्वारे से निकलकर बैरिकेड्स को तोड़ते हुए चंडीगढ़ की तरफ निकल लिया। मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर पर चंडीगढ़ पुलिस ने रोड पर टिप्पर लगाकर जत्थे को रोक दिया। इस पर सभी नेता बीच सड़क पर ही बैठ गए। नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ने घोषणा की गई थी कि सरकार आने के बाद पंजाब में हुई बेअदबी मामलों की जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी लेकिन सरकार के दो महीने पूरे होने के बाद भी अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण वे मुख्यमंत्री भगवंत मान को मांगपत्र देंगे। अगर उन्हें चंडीगढ़ में नहीं घुसने दिया जाएगा तो यहां पर बैठे रहेंगे और मुख्यमंत्री से मुलाकात किए बिना नहीं जाएंगे। मौके पर मौजूद पुलिस के आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास तक यह संदेश पहुंचाया। शाम करीब 6:00 बजे अधिकारियों ने 11 सदस्यीय कमेटी को मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी नेता सिंगारीवाल गांव स्थित गुरुद्वारे में चले गए।
विज्ञापन

इस मौके पर अमरीक सिंह अजनाला, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, गुरदीप सिंह बठिंडा सहित सैकड़ों टकसाली नेता उपस्थित रहे। वहीं पंजाब पुलिस की तरफ से एसएससी विवेकशील सोनी, एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह, एसपी तेजिंदर सिंह, डीएसपी अमरप्रीत सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed