फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When stopped, an attempt was made to run the tractor on the policemen, youths were coming to the wrong side by playing loud speaker

Mohali News: रोकने पर पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास, तेज आवाज में स्पीकर चलाकर राॅन्ग साइड आ रहे थे युवक

Wed, 08 Jan 2025 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
When stopped, an attempt was made to run the tractor on the policemen, youths were coming to the wrong side by playing loud speaker
जीरकपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान गलत दिशा से तेज आवाज में स्पीकर बजाते हुए आ रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिसकर्मी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने इनका पीछा करके एक युवक को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दूसरा युवक ट्रैक्टर लेकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश पुलिस की जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कांस्टेबल जगजीत सिंह के बयान पर छत गांव के हर्षप्रीत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 132 (सरकारी कर्मचारी को अपना काम करने से रोकने के लिए आपराधिक बल का प्रयोग करना), 221 (सरकारी काम में विघ्न डालना) धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ट्रैक्टर को रिकवर करने के लिए भी छापे मार रही है।
विज्ञापन

कांस्टेबल जगजीत सिंह ने बताया कि 26 जनवरी के मद्देनजर एसएचओ जसकंवल सेखों और मुलाजिम वरिंदर कुमार कोहिनूर ढाबे के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान हर्षप्रीत रांग साइड से ट्रैक्टर लेकर आया, जिस पर तेज आवाज में स्पीकर लगाकर गाने चलाए हुए थे। हर्षप्रीत के साथ उसका एक साथी मौजूद था। जब उन्होंने हर्षप्रीत को रुकने का इशारा किया तो हर्षप्रीत ने ट्रैक्टर रोकने की जगह दोनों पुलिस मुलाजिमों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। वह मौके से भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी कर एक को काबू कर लिया। पुलिस ने उसे पकड़कर ट्रैक्टर से नीचे उतारा तो साथ बैठा उसका साथी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक हर्षप्रीत के खिलाफ केस दर्ज कर दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed