फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When he was stopped from drinking alcohol in front of the shop, he first pulled out a pistol and then broke his head with a rod

Mohali News: दुकान के सामने शराब पीने से रोका तो पहले पिस्टल तानी, फिर रॉड से सिर फोड़ा

Fri, 20 Jun 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
When he was stopped from drinking alcohol in front of the shop, he first pulled out a pistol and then broke his head with a rod
मोहाली। फेज-5 में एक व्यक्ति को अपनी दुकान के सामने शराब पीने से मना करना भारी पड़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि हमलावर ने पहले पिस्टल तान दी फिर लोहे की रॉड से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल को उपचार के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसके सिर पर आठ टांके लगाए हैं। मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने संबंधित थाने को दी है। घायल लखविंदर सिंह निवासी फेज-2 में एक कार मैकेनिक है। उसकी दुकान फेज-5 में स्थित है। लखविंदर के अनुसार बुधवार रात करीब 9:30 बजे पड़ोसी अपनी कार में तीन अन्य दोस्तों के साथ उसकी दुकान के सामने आया। वहां उन्होंने बोनट पर शराब रखकर पीना शुरू कर दिया। लखविंदर ने जब उन्हें वहां से जाने को कहा, तो आरोपी ने गाड़ी से उतरकर उसके माथे पर पिस्टल तान दी। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लखविंदर बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान लखविंदर के बयान के आधार पर डॉक्टर ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed