फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When he stopped abusing the neighbor, he was injured with a knife.

Mohali News: पड़ोसी को गाली देने से रोका तो चाकू से किया हमला, एक जख्मी

Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
When he stopped abusing the neighbor, he was injured with a knife.
मोहाली। गांव बलौंगी में एक युवक पर उसके मौसा के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। बलौंगी थाना पुलिस ने इस संबंधी केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान शोभित दास वासी बलौंगी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित मोहित बघेल वासी मध्य प्रदेश ने बताया कि 25 नवंबर को वह अपने मौसा के पास बलौंगी में आया हुआ था। वह अपने मौसा के साथ कमरे में खड़े होकर बातें कर रहा था। उनके साथ के कमरे में रहने वाला एक युवक शराब के नशे में आया और गालियां देने लगा। जब उसे रोका तो उसने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद वह धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। उसके मौसा ने उसको जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed